katni

कटनी : जादू-टोने के आरोप में आदिवासी महिला पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

कटनी (मध्य प्रदेश): ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम आमाझार में जादू-टोने के आरोप में एक आदिवासी महिला को ग्रामीणों ने मारने की कोशिश की। पीड़िता अशोक बाई गौड़ ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आरोपियों पर कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई।

अशोक बाई के अनुसार, उसके पति की मौत के बाद से कुछ ग्रामीण उसे जादू-टोने के आरोप में प्रताड़ित कर रहे हैं। हाल ही में 29 अगस्त को गांव के कुछ युवक उसके घर आकर उसे मारने की कोशिश की।

उसके साथ पहुंचे विनोद मरावी ने बताया कि ढीमरखेड़ा थाने में इस प्रकरण की शिकायत पहले ही दर्ज करवाई गई थी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

कटनी के एएसपी, मनोज केड़िया ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

shakayata lkara pahaca paugdhata mahal 16940729413065202166357394522

Back to top button