Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : 989 की सेम्पलिंग में 80 नए पॉजीटिव केस

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी कोरोना अपडेट कटनी(आशीष रैकवार। कोरोना संक्रमण का असर अब कुछ कम देखने को मिल रहा है। पॉजीटिविटी रेट भी 8 प्रतिशत पर आकर स्थिर हो गया है। अब हर दिन इसी दर के हिसाब से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश के साथ ही कटनी जिले में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।

989 की सेम्पलिंग में 80 नए पॉजीटिव केस, 8 प्रतिशत संक्रमण दर, 113 मरीज ठीक हुए 24 घंटे में

मई का महीना शुरू होनेके बाद से ही पॉजीटिव के कम आ रहे हैं। अपै्रल में कोरोना संक्रमण बढऩे के बाद जिले में लागू किए गए लॉकडाउन का फायदा अब मिलता हुआ दिख रहा है। इस दौरान लोगों ने भी संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरती, जिसके चलते संक्रमण की दर में गिरावट देखने को मिली है।

900 लोगों की हर दिन हो रही जांच
कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद अब हर दिन करीब 900 लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। जैन स्कूल में बनाए गए कोविड जांच केन्द्र और जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों की रेपिड एंटीजन किट से तो ग्रामीण क्षेत्रों में आरटी-पीसीआर से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

सोमवार को जहां 909 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली थी तो वहीं आज 989 सेम्पल की रिपोर्ट सामने आई है। इसमे संक्रमण की दर 8 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 989 सेम्पल की रिपोर्ट में 80 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 494 सेम्पल की रिपोर्ट में 45 और रेडिन एंटीजन टेस्ट की 495 सेम्पल की रिपोर्ट में 35 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में संक्रमण की दर 8 प्रतिशत है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घण्टे में एक भी मौत दर्ज नहीं कि गई है।

9 हजार को पार गई कुल संक्रमित मरीजों की संख्या

पिछले साल मई के महीने में पहला केस मिलने के बाद से लेकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार को पार कर गई है। 80 नए पॉजीटिव केस को मिलाकर अब 9076 केस हो गए हैं। इसमे से 8133 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जबकि पिछले 24 घंटे में 113 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में एक्टिव केस 864 हैं।

जिसमे से 88 मरीज जिला चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटर व 79 मरीज प्राईवेट हॉस्पिटल में उपचाररत हैं। 697 मरीजों को होम आईसोलेशन पर रखकर मॉनीटरिंग की जा रही है।

Exit mobile version