Latest

कटनी कोरोना अपडेट : 794 सेम्पल की रिपोर्ट में 137 नए पॉजीटव केस, 32 ने दी कोरोना को मात

Katni Corona Update कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग को मिली 794 सेम्पल की रिपोर्ट में 137 नए पॉजीटिव केस सामने आए हैं।

जिसमे मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 467 सेम्पल की रिपोर्ट में 93 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 327 सेम्पल की रिपोर्ट में 44 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बताया जाता है कि अब शहर की बजाए ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। शहर में इसका कहर थमने के बाद अब गांवों में संक्रमण ने दस्तक दी है।

ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में हर दिन बड़ी संख्या में पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कल गुरूवार को 394 सेम्पल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे गए हैं। आज 32 मरीजों को कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम