कटनी के लिए गुड न्यूज, जिले की पहली संक्रमित 9 वर्षीय बच्ची हुई स्वस्थ, मिली अस्पताल से छुट्टी

कटनी। कटनी वासियों के लिए गुड न्यूज है। वैसे तो अब तक कटनी में सिर्फ 3 लोग ही पॉजिटिव मिले हैं तथा तीनों की हालत सामान्य है, लेकिन कटनी के संजय नगर क्षेत्र से जिस 9 साल की बच्ची शहर में बतौर पहली कोरोना पॉजिटिव आई थी वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है, तथा उसकी जिला अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

आज आई रिपोर्ट में बच्ची कोरोना निगेटिव निकली जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर न सिर्फ बच्ची के परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं था वरन शहर वालों ने भी राहत की सांस ली।

आपको बता दें कि यह बच्ची उमरिया में अपनी व्रद्ध दादी से संक्रमित हो गई थी। कटनी में घर पर क्वारन्टीन होने के बाद उसकी जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकली। 2 दिन बाद इस बच्ची के पिता भी पॉजिटिव निकले। पिता का इलाज अभी जारी है। एक अन्य उमरिया पान का किशोर है जो इलाजरत है। दोनो की हालत अच्छी बताई गई है।

जिला अस्पताल में बच्ची को एक स्वागत के रूप में घर भेजा गया। उसके हौसले की सभी ने तारीफ की।

Exit mobile version