Amrit Bharat: रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दी मंजूरी; UP, बिहार, MP और गुजरात समेत कई राज्यों को मिलेगा फायदा

Amrit Bharat: रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दी मंजूरी; UP, बिहार, MP और गुजरात समेत कई राज्यों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों के सफर को सुगम, सुरक्षित और किफायती बनाने की दिशा में नए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने देश के विभिन्न राज्यों के बीच लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है।

इन नई सेवाओं से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को प्रीमियम सुविधाओं के साथ कम किराए में आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

 मंजूर हुई 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची और उनके रूट

 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 22363/22364)

 चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 22075/22076)

 गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 15085/15086)

 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 15095/15096)

 सुबेदारगंज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 14121/14122)

 प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 20437/20438)

 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 20436/20435)

 कब से शुरू होंगी ये ट्रेनें?

रेलवे बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने के बाद वर्तमान में इन ट्रेनों के रैक आवंटन और समय-सारणी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इन सभी 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन (Inauguration Date) और नियमित परिचालन की तारीखों की घोषणा की जाएगी। Amrit Bharat: रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दी मंजूरी; UP, बिहार, MP और गुजरात समेत कई राज्यों को मिलेगा फायदा

हथेली में जीवन रेखा के अंत में ‘Y’ का निशान होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Exit mobile version