Thursday, May 7, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी के ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्सिनेशन के लिए इस कतार को देख आप भी कहेंगे वाह..

कटनी। जिले में आज एक साथ करीब 74 जगहों पर वेक्सिनेशन का कार्य चल रहा है अब तक वैक्सीन को लेकर लोगों में कुछ सवाल या फिर कुछ भ्रांतियां हैं। सरकार लगातार वेक्सिनेशन के लिए प्रयास में जुटी है।

wp 16162282922287208540252462479707

मगर कतिपय लोग अभी भी इस पर विश्वास करने में हिचक रहे हैं पर आज जो तश्वीर कटनी से आई वह शायद देश की तश्वीर बने तो कोरोना पर विजय पाने में देश कामयाब होगा। जी हां.. यह किसी मतदान के लिए लगी कतार की फ़ोटो नहीं बल्कि कटनी जिले में 60 साल या उससे अधिक की उम्र की व्रद्ध महिलाओं की है जो कटनी जिले में देवराकला तथा रीठी से आई है।

एसडीएम कटनी बलवीर रमन ने सोशल मीडिया पर इस तश्वीर को शेयर करते ग्रामीण लोगों की जागरूकता प्रदर्शित की है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोगों में वैक्सीन को लेकर रुचि अगर नहीं तो यह छाया चित्र जरूर रुचि पैदा कर सकता है।

हालांकि इसी फोटो में महिलाओं के मास्क नहीं पहनने को लेकर लोगों ने इस ओर भी प्रशासन को ध्यान देने की बात कही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम