
कटनी। एक दो नहीं पूरी डेढ़ शताब्दि से प्रतिवर्ष अन्नकूट पर मंदिरों में भोजन कराने की परंपरा का निर्वहन कर रहे गोविन्द देव जी मंदिर के साथ एक अजीब सौभाग्य जुड़ा है। मंदिर में 145 वर्षों से अन्नकूट पर भगवान कृष्ण को भोग लगा कर अन्नकूट पर आम श्रद्धालुओं को भोजन कराने की परंपरा का निर्वहन सर्वहाराकार मंदिर समिति कर रही है। शहर के शर्मा परिवार के द्वारा मंदिर की देख रेख की जाती है।

मंदिर समिति से जुड़े गिरधारी शर्मा बताते है कटनी में इतने वर्षों से लगातार इस परंपरा का जारी रखने के लिए स्वाभाविक तौर पर तमाम चीजों की आश्यकता होती है लेकिन भगवान की इसे कृपा की कहें कि आज तक निर्धारित समय में हजारों लोंगों के भोजन करने के बावजूद यहां कभी भी अन्न नहीं घटा। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में सत्यनारायण मंदिर, मधई मंदिर, रंगनाथ मंदिर, जगन्नाथ मंदिर आदि में अन्नकूट पर भंडारे के साथ प्रसाद वितरण किया गया। हजारों लोंगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। शहर के अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट पर विविध आयोजन तथा भगवान को 56 प्रकार के भोज का भोग लगा।










