कटनी की बड़ी दुःखद खबर, महिला कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता मसराम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

कटनी। भोपाल मार्ग पर सागर-दमोह के बीच चनाटोरिया के पास हुए एक सड़क हादसे में महिला महाविघालय की प्रोफेसर रहीं डॉक्टर सुनीता मसराम यादव की दर्दनाक मौत हो गई।

महिला प्रोफेसर सुनीता मसराम यादव अपने पति कांग्रेस नेता कमलेश यादव के साथ कार में सवार होकर इंदौर से कटनी लौट रही थी। उसीदौरान सागर व दमोह के बीच उनकी कार की सीधी भिड़त विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गई।

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एक तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक के बाजू वाली सीट पर बैंठी महिला प्रोफेसर डॉक्टर सुनीता मसराम यादव का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दुर्घटना के समय स्वयं कार चला रहे उनके पति कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि डॉक्टर सुनीता मसराम यादव मिशन चौक स्थित महिला महाविघालय में प्रोफेसर थी तथा सिविल लाइन क्षेत्र स्थित समेकित अपार्टमेंट्स में पति कमलेश यादव के साथ रहती थी। कुछ समय पूर्व ही उनका तबादला इंदौर हो गया था। वर्तमान में वो इंदौर के गल्र्स कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थी। कल गुरूवार को वो अपने पति कांग्रेस नेता कमलेश यादव के साथ कार क्रमांक एम.पी.21सीए-5378 में इंदौर से कटनी आ रही थी। इसी दौरान सागर व दमोह के बीच चनाटोरिया के समीप तेज रफ्तार कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई।

दो वाहनों से हुई दुर्घटना-एसपी
दुर्घटना के संबंध में सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो वाहनों की गलती सामने आ रही है। जिसमें से एक ने तो कार को टक्कर मारी और दूसरा कार को साइड से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसके कारण महिला प्रोफेसर सुनीता मसराम यादव का सिर धड़ से अलग हो गया।
News updating








