Latest

कटनी : कांग्रेस के नेताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ दिया धरना, बड़े आंदोलन की चेतावनी

कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस नेता कमल पांडेय, आनंद पटेल और ईश्वर बहरानी ने साथियों के साथ ब्लॉक स्तरीय विद्युत विभाग की नाकामियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बढ़ते हुए बिजली बिल और बिजली की आपूर्ति में हो रही समस्या का विरोध किया।

ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खंपरिया ने जनता के मुद्दों पर विद्युत विभाग की असफलता का जिक्र किया। जबकि ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशू मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहली सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी।

धरना प्रदर्शन में अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्युत विभाग से समस्याओं का जल्द समाधान की मांग की। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं होता है तो उन्हें ज़िला स्तर आंदोलन, विद्युत मण्डल का घेराव करना पड़ेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह ठाकुर,राजेंद्र बघेल, शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग, अजय खटिक, अभिषेक प्यासी, विनोद डेंग्रे, संदीप हाड़ा, प्रमोद कहार, प्रिंस वंशकर, आशीष पाली, कान्हा शुक्ला, राहुल होतवानी, ऋषभ मिश्रा, शुभम् अहीरवार, महद्र सिंह, चंदन सक्या, दिलदार ख़ान आदि उपस्थित रहे।

img 20230908 wa00104482282931715104512

Back to top button