ओम नम: शिवाय की है सबको तलाश

जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। ओम नम: शिवाय जिसको सारा ब्रह्माण्ड जपता है। पर यह नाम जबलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में चर्चा का विषय बना । चर्चा हो भी क्यों ना महोदय किसी को मिलते कहां हैं? छोटे से छोटे स्तर के अधिकारी कर्मचारी,और आम जनता इन्हे ढूंढती नजर आ रही है। जिनको इनसे कार्य होता है
कौन हैं ये चर्चित व्यक्ति
ओम नम: शिवाय जरिया जो कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी हैं और इनका कार्यालय नंबर 102 है। इस कार्यालय में जब भी कोई उनसे मिलने जाता है तो महोदय कभी किसी को प्राप्त नहीं होते, बाहर बैठा चपरासी बस यही कहता है कि साहब पता नहीं कब आएंगे और आएंगे भी कि नहीं कोई पता नहीं।
सुबह से शाम तक बैठी रही महिला-
एक महिला जिसने कुछ दिन पूर्व ही एक बच्चे को जन्म दिया और वह संविदा शिक्षक है और उसका पति भी संविदा शिक्षक है । उक्त महिला चुनाव ड्यूटी करने में असमर्थ है । अपना आवेदन लेकर महिला सुबह से शाम तक अधिकारी से मिलने बैठी रही , पर अधिकारी तो अधिकारी है मिलेंगे कहां?
बच्चे को लेकर रोते हुए चली गई।
कार्यालय के बाहर बैठे चपरासी ने महिला से कहा साहब ने सारे अधिकार द्विवेदी जी को दिए हैं जो कि अपर कलेक्टर ग्रामीण है इनका कार्यालय 49 नंबर है आप उनसे जाकर मिलो, रोती बिलखती महिला 49 नंबर पर गई तो उसे यह जवाब मिला उनका कोई अधिकार नहीं है कि चुनावी ड्यूटी को निरस्त किया जाए। ऐसे कई उदाहरण हैं जिनके चलते लोग बार बार ढूंढ रहे हैं परंतु कलेक्टर में कहीं भी नहीं मिल रहे हैं ओम नम: शिवाय।








