राष्ट्रीय

ओंकोरश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा सांड, मची भगदड़

ओंकारेश्वर,खंडवा। ओंकारेश्वर मंदिर के बाहर मंगवार रात लगी श्रद्धालुओं की भीड़ में एक सांड घुस आया, इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने सांड को बाहर निकाला। इस दौरान वहां 11 विधायक भी मौजूद थे, बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें दूसरे रास्ते से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक शयन आरती के बाद गर्भगृह के पास प्रवेश द्वार पर दर्शन करने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान वहां एक सांड घुस आया, उसे देख श्रद्धालु भागने लगे। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया, इसी दौरान मंदिर में 11 सदस्यीय विधायकों का विकास समिति दल भी वहां मौजूद था।

बताया जा रहा है कि समय रहते सांड को हटा दिया गया, वरना वहां बड़ी भगदड़ हो सकती थी। गौरतलब है कि श्रावण माह के चलते भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button