ऐसा कोई काम न करें, पुलिस की शान पर धब्बा लगे

हल तो नहीं होता उल्टे पुलिस कर्मी परेशान जरूर हो जाते हैं। इसलिए पुलिस कर्मियों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है।
अनुशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान
श्री चौहान ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की सेवा में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है और हर पुलिस कर्मी को चाहिए कि वह अनुशासन में रहकर कार्य करे। जिसका असर निसंदेह ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। उन्होंने यहां इस बात का भी उल्लेख किया कि अभी बड़ी संख्या में नवआरक्षक आए हैं जो पुलिस की नौकरी और अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति समझ ही नहीं पाए। ऐसे नवआरक्षकों को ट्रेंड करना वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे उन्हें पुलिस के नियम कायदे और कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
डीआईजी द्वारा आज लगाए गए पुलिस दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, एएसपी जीपी पाराशर, राजेश तिवारी, सीएसपी हरिओम शर्मा, सीएसपी इन्द्रजीत बाकरबार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने भी दी बधाई
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने भी त्यौहारों के शांतिपूर्ण ढंग से निपटने और पुलिस कर्मियों के द्वारा दिनरात एक कर मेहनत करके व्यवस्थाओं को बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
वर्दी पर भी नजर
डीआईजी श्री चौहान ने आज परेड और दरबार के दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी पर भी विशेष ध्यान दिया और हिदायत दी कि वे साफ सुथरे और अच्छी वर्दी पहनकर ड्यूटी में मौजूद रहें। जिन पुलिस कर्मियों की वर्दी गंदी दिखायी दी उनकी निंदा की गयी वहीं जो साफ सुथरी वर्दी में मौजूद थे उनकी सराहना भी की गयी।








