Saturday, May 16, 2026
Latest:
Fashion

एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी रोहित बल का आउटफिट पहनकर इवेंट में पहुंची जानें

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी श्रीदेवी आज भी अपने स्टाइलिश लुक से बाकी हीरोइनों को मात देती हैं। हाल में ही वह अपने पति बोनी कपूर के साथ रूस में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची।

yashbharat
इस दौरान उन्होंने ब्लैक फैब्रिक अनारकली सूट पहना था, जिसपर हैवी एम्बॉइडरी की हुई थी। अपने सूट के साथ उन्होंने हैवी जैकेट कैरी की थी, जिसपर गोल्डन हैवी वर्क किया हुआ था। उनका यह आउटफिट डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था। रेड लिपस्टिक और सिंपल हेयरस्टाइल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

इसके अलावा वह इवेंट में रेड आउटफिट में भी नजर आईं। उन्होंने रेड और गोल्डन लहंगा पहना था जोकि Faraz Manan द्वारा डिजाइन किया था। अपने आउटफिट के साथ उन्होंने ईयररिंग्स और सिंपल हेयरस्टाइल किया हुआ था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply