FEATUREDkatni

एनकेजे पुलिस ने पकड़ा ६ लाख का क्रिकेट सट्टा एक गिरफ्तार, अत्याधुनिक उपकरण सहित २० हजार रूपए नगद जप्त

कटनी। एनकेजे पुलिस ने एशिया कप के तहत कल बुधवार को बांग्लादेश व पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान क्रिकेट का सट्टा खिलाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अत्याधुनिक उपकरणों के अलावा २० हजार रूपए नगद व लगभग ६ लाख रूपए की सट्टा पट्टी बरामद की है। आरोपी के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में एनकेजे थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि एनकेजे क्षेत्र में भोलू कवाली के नाम से चर्चित युवक के द्धारा क्रिकेट का सट्टा खिलाए जाने की जानकारी मिल रही थी। कलरात भी एशिया कप के तहत बांग्लादेश व पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान भोलू कवाली के क्रिकेट सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली। जिसके बाद तत्काल सूचना से पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक एम.पी.प्रजापति को अवगत कराया गया और उनसे दिशा निर्देश लेकर सेंट्रल स्कवाड टीम के साथ मुखबिरों के द्धारा बताए गए भोलू कवाली के ठिकाने पर घेराबंदी करकेे छापे की कार्रवाई की गई।

छापे के दौरान भोलू कवाली पुलिस को क्रिकेट का सट्टा खिलाते मिल गया। उसके ठिकाने से भारी संख्या में मोबाइल, टीवी, सेटअप बाक्स सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस को भोलू के पास से २० हजार रूपए नगद व लगभग ५ लाख ७८ हजार रूपए की सट्टा पट्टी मिली है।

भोलू कवाली क्रिकेट का सट्टा जबलपुर निवासी संतोष राय नामक युवक के कहने पर यहां क्रिकेट का सट्टा खिलाता था। क्रिकेट सट्टा के विरूद्ध की गई इस कार्रवाई में एनकेजे थाना प्रभारी मंजू शर्मा व सेंट्रल स्कवाड टीम प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेलधर द्विवेदी सहित उनके स्टाफ व पुलिस अधीक्षक की सेंट्रल स्कवाड टीम की भूमिका सराहनीय रही। सभी को पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Back to top button