jabalpur

एक गांव से युवक भागा,दूसरे से युवती दोनों पक्षोंं ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

जबलपुर । बीती रात सिहोरा थाना के अंतर्गत एक गांव से 24 वर्षीय युवक भाग गया वहीं दूसरे गांव से एक 19 वर्षीय युवती भी रहस्यमय हालत मेंं गायब हो गई।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बीती रात समीपी ग्राम निवासी एक 24 वर्षीय युवक की बहन की शादी की तैयारी चल रही थी जिसके लिये उसके परिजनों ने दो सोने चांदी के जेवर एवं नगद दो लाख रुपये घर में रखे हुये थे बीती रात जब युवक के परिजन गहरी नींद में सो रहे थे इसी दौरान वह धीरे से उठा और आलमारी में रखे नगदी एवं जेवर लेकर फरार हो गया।

जब परिजन सुबह उठे तो आलमारी खुली पाई और घर से युवक गायब मिला। पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद गांव में कहीं गया होगा किन्तु जब वह काफी देर के बाद भी नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और गांव में पतासाजी की गई किन्तु पूरे गांव में जब उसका कोई भी सुराग नहीं लगा तो परिजन सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया ।

पुलिस ने गुमइंसान का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। ठीक इस तरह से मिलते जुलती घटना बीती रात समीपी एक गांव में हुए जहां से एक 19 वर्षीय युवती भी अपने घर से रहस्यमय हालत में गायब पाई गई जिसकी रिपोर्ट भी युवती के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक बीती रात अलग अलग हुई दोनों घटनाओं में ऐसी आशंका है कि इन दोनोंं में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था और सेाच समझ कर उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई होगी।

जिसमें वह बीती रात सफल भी हो गये। युवक पक्ष के लोग सबसे अधिक इसलिये परेशान है कि उन्होंने अपनी बिटिया की शादी के लिये एक-एक पैसा एवं सोने चंांदी के जेवर कड़ी मेहनत से एकत्रित किये । शादी करने के लिये तैयारियां भी जोर शोर से चल रही थी अब सब चिंतित हैं । बहरहाल पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर घटना की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button