
अमृतसर। पुतली घर की गली नंबर 3 में रहने वाले सुकरण कालिया ने बताया कि उनकी बहन शैलजा की निखिल हांडा नाम के सनकी आर्मी अफसर ने दिल्ली में निर्मम हत्या की है, जबकि कुछ मीडिया वाले उनकी बहन के प्रेम प्रसंगों की बात कह रहे हैं।
सुकरण कालिया ने बताया कि उनकी बहन शैलजा द्विवेदी का वैवाहिक जीवन सुखी था। उनके बहनोई मेजर अमित द्विवेदी से उनकी बहन शैलजा का आज तक कोई मतभेद तक नहीं हुआ। सुकरण ने अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा मंदिर के श्मशानघाट में बहन शैलजा का अंतिम संस्कार करने के बाद अपने घर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि अगर एक कैंपस में दो परिवार रहते हैं और आपस में मिलते हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि दो लोगों में प्रेम प्रसंग शुरू हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित निखिल हांडा एकतरफा प्यार करता था, जिसका पता चलने पर उनकी बहन आरोपित का विरोध कर रही थी।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन का मेजर निखिल हांडा से कोई प्रेम प्रसंग नहीं था। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि उनकी बहन के चरित्र को गलत तरीके से पेश न किया जाए। उनकी बहन ने समाज के लिए कई काम किए।
दिल्ली पुलिस की जांच में भी सामने आ चुका है कि उनकी बहन बीमारी की वजह से दिल्ली में अपना इलाज करवा रही थी और आरोपित मेजर निखिल हांडा अपनी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल हुआ था। जब अस्पताल प्रबंधन ने उसे (निखिल हांडा) को छुट्टी दे दी तो फिर उसने बहाने से अपने बच्चे को उसी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां शैलजा रोजाना इलाज के लिए पहुंचती थी। प्रेस कांफ्रेंस में मृतक शैलजा के पति मेजर अमित द्विवेदी, मां रेखा कालिया, बेटा सात्विक (5) के अलावा कई रिश्तेदार मौजूद थे।
दिल्ली से भागने में रिश्तेदारों ने की थी निखिल की मदद, पुलिस कर रही पूछताछ-
मेजर की पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित मेजर निखिल हांडा को पुलिस मेरठ लेकर जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस शैलजा का मोबाइल बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन से आरोपित ने सिम निकाला और उसे तोड़ दिया, फिर घर के पास ही उसे फेंक दिया। अब पुलिस शैलजा का पर्स, छाता और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।
मेरठ छावनी के जिस इलाके में आरोपित रुका था, वहां जाकर पुलिस छानबीन करेगी। आरोपित के कुछ रिश्तेदारों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि इनसे आरोपित ने पैसे लिए और वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि इनकी मदद से ही आरोपित दिल्ली से फरार हुआ। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपित ने वारदात के समय जो कपड़े पहने हुए थे, वह कपड़े उसने रास्ते में जलाने का प्रयास किया था। अधजले कपड़ों को पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा जिस तौलिये से आरोपित ने अपनी कार से शैलजा का खून साफ किया था, पुलिस उसको भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी इस मामले में जो चाकू बरामद किया गया है, उसका इस्तेमाल कपड़े पर जमी खून की परत को खुरचने के लिए किया गया। अभी उस चाकू की तलाश हो रही है, जिससे हत्या की गई।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात के बाद आरोपित ने शव को कार से कुचला और मौके से फरार होकर वह सीधा बेस अस्पताल पहुंचा। वहां वह अपनी पत्नी व बेटे से मिला। कुछ ही देर बाद वह अस्पताल से निकलकर फिर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पुलिस को देखकर वह सीधा निकल गया।
घर पहुंचने से पूर्व आरोपित ने शैलजा का मोबाइल तोड़ा और सीधे घर पहुंचा। इसके बाद करीब पांच बजे वह फिर से आरआर अस्पताल पहुंचा। यहां उसने शैलजा के पति और पुलिस को खड़े देखा। इसके बाद आरोपित वहां से भी निकल गया। आधी रात को वह मेरठ जीओ मेस पहुंचा और वहां उसने एक कमरा लिया।
पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपित एक वकील के पास गया था। वहां उसने वकील को सारी बात बताकर बचने के रास्तों के बारे में पूछा। लेकिन, वहां से कोई आश्वासन न मिलने के बाद उसने भागने का फैसला किया।
टायर नहीं बदल पाया था आरोपित-
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शैलजा को कार से रौंदने के बाद जैसे ही निखिल साकेत स्थित अपने घर पहुंचा तो उसने देखा की कार की टायर पर खून के धब्बे हैं। वह आसपास टायर बदलवाने के लिए गया भी, लेकिन दुकान पर भीड़ होने की वजह से वह वापस आ गया। इसके बाद उसने सोचा कि वह टायर मेरठ में बदल लेगा, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
-
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम”
