Jeet ke Aage BJP: उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार: पिता मुख्‍तार की जान को खतरा, जेल में जहां BJP की सरकार नहीं, उस राज्य की जेल में भेज दो

29 04 2023 mukhtar ansari afzal ansari case

Jeet ke Aage BJP: उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार: पिता मुख्‍तार की जान को खतरा, जेल में जहां BJP की सरकार नहीं, उस राज्य की जेल में भेज दो। उमर अंसारी की याचिका में कहा गया है कि हत्या की कार्यप्रणाली ऐसी होगी कि किराये के हत्यारों को पुलिस किसी छोटे अपराध में गिरफ्तार कर बांदा जेल ले जाएगी जहां उनके पिता बंद हैं।

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पिता को किसी गैर भाजपा शासित राज्य की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है। अंसारी फिलहाल उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद हैं।

 

संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत उमर अंसारी की ओर से दाखिल रिट याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनके परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से उत्पीड़न का निशाना बनाया गया है और उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली है कि उनके पिता का जीवन गंभीर खतरे में है क्योंकि बांदा जेल में उनकी हत्या करने की साजिश चल रही है।

मुख्तार भाजपा नेता कृष्णानंद राय की हत्या समेत कई अन्य मामलों में आरोपी हैं। याचिका में कहा गया है कि हत्या के आरोपी लोगों में से चार लोगों की पहले ही हत्या हो चुकी है, जो उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मिलीभगत का संकेत देता है।

उमर अंसारी की याचिका में कहा गया है कि हत्या की कार्यप्रणाली ऐसी होगी कि किराये के हत्यारों को पुलिस किसी छोटे अपराध में गिरफ्तार कर बांदा जेल ले जाएगी जहां उनके पिता बंद हैं। इससे उन्हें अपने पिता से निकटता मिलेगी। बेटे की याचिका में दावा किया गया है कि इन भाड़े के हत्यारों को जेल के अंदर हथियारों तक पहुंच प्रदान की जाएगी और सुरक्षा प्रणालियों में चूक के माध्यम से अंसारी पर हमला करने का अवसर दिया जाएगा, जिससे यह गैंग-वॉर की घटना जैसा लगेगा।

राजनीतिक लाभ की आशंका

उमर अंसारी का यह भी दावा है कि राजनीतिक लाभ के लिए उनकी योजना को 2024 के आम चुनाव से पहले और संभवतः दिसंबर 2023 के महीने में ही क्रियान्वित किए जाने की आशंका है।