गुब्बारे ने टाइट की सबकी हवा
जबलपुर। उत्तर मध्य मे मुकाबला ऐदिलचस्प हो चला है। भाजपा के बागी धीरज पटेरिया ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के विनय सक्सेना,सौरभ शर्मा के शांत हो जाने पर नई ऊर्जा से भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी भी अपने परंपरागत वोटों के साथ मैदान में डटे हुए हैं। लेकिन यह कहने में गुरेज ना होगा कि धीरज पटेरिया जिनका चुनाव चिन्ह गुब्बारा है, भाजपा सहित कांग्रेस की, यह गुब्बारा हवा टाइट किए हुए हैं। धीरज के साथ युवाओं की भीड़ परिणाम में उलटफेर की गारंटी है, साथ ही धीरज इकलौते ब्राह्मण वोटों का हकदार है जो यहां बहुत संख्या में है। दूसरी तरफ विनय को कांग्रेस के परंपरागत वोट और अपनी पिछली की छवि, जुझारू पार्षद होने का लाभ मिलेगा। बहरहाल परिणाम जो कुछ भी हो लेकिन इतना तो तय है की उत्तर मध्य का मुकाबला दिलचस्पी के मुकाम पर है और इसमें जरा भी संदेह नहीं कि परिणाम अप्रत्याशित हो।

