शिवपुरी में दबंगई का वीडियो वायरल: युवक को सड़क पर पटककर बेरहमी से किया अपमान, सोशल मीडिया पर आक्रोश। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में NH-46 के पास दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक द्वारा बीच सड़क पर एक व्यक्ति को पटककर उसकी छाती पर पैर रखकर धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
FSSAI का सख्त आदेश: फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड पर पूरी तरह बैन, बाजारों में होगी कड़ी जांच
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति को सड़क पर गिराकर उसके ऊपर पैर रखकर आक्रामक तरीके से धमका रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग दहशत में नजर आ रहे हैं। किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की। बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम बस में सवार एक यात्री ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो चुका है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी को भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।












