jabalpur

उत्तर मध्य के टूटते परिवार को बहू देगी सहारा, 14 नव को स्मृति ईरानी की सभा

जबलपु। उत्तर मध्य में भाजपा की हालत कुछ कुछ एकता कपूर के सीरियल जैसी ही हो चली है। अपने टूटते परिवार को बचाने सास भी कभी बहू थी की बहू यानी भारतीय जनता पार्टी की नेत्री केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का बुधवार 14 नवंबर 2018 को दोपहर 12बजे वायुयान द्वारा आगमन होगा। वे जबलपुर में उत्तर-मध्य व केन्ट विधानसभा के प्रत्याशी शरद जैन व अशोक रोहाणी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगी। स्मृति ईरानी का आगमन 12 बजे होगा. उसके पश्चात श्रीमती ईरानी हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी रवाना होगी जहां पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.50 बजे उनका शहर आगमन होगा। श्रीमती ईरानी शाम 5 बजे उत्तर विधानसभा के सिविक सेंटर गार्डन में भाजपा प्रत्याशी शरद जैन के सर्मथन में एवं केंट विधानसभा के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण सर्रापीपल रांझी में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगी। श्रीमती ईरानी रात्रि विश्राम जबलपुर में करेगी।

Leave a Reply

Back to top button