उड़ीसा से आकर घर में कर रहा था आराम सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दबोचा

जबलपुर नगर संवाददाता। त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये जीआरपी ने इन दिनों अपराधियों एवं वारंटियों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते जीआरपी द्वारा फरार स्थाई वारंटियों को पकडऩे के लिये पैनी नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत बीती रात मदनमहल जीआरपी को एक सफलता उस समय हाथ लगी जब एक स्थाई वांरटी अपने घर में े चैन की नींद सो रहा था सूचना के आधार पर मौके पर मदनमहल जीआरपी प्रभारी राजेश राज एवं प्रा.आ.सुशील सिंह मौके पर पहुंची और वारंटी को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पर उसके विरूद्ध प्रारंभिक कार्रवाई करने के बाद रेल न्यायालय के समछ पेश किया गया। इस संबंध मे मदनमहल जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय भानतलैया हनुमानताल निवासी 36 वर्षीय मों.नहीम पिता मों.नजीर खान विगत 1012 मेंं कटनी मे चोरी की योजना बनाते हुये गिरफ्तार किया गया था जिसको कटनी जीआरपी ने पकड़ कर रेल न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था बाद मे जमानत में छूटने के बाद वह पेशी से गैर हाजिर होकर उड़ीसा मे चला गया था बीती रात मदनमहल जीआरपी को इसकी भनक लगने पर वह मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर रेल न्यायालय मे पेश किया गया।








