उज्जैन में जाली नोट रैकेट का खुलासा: 19 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार-साथियों की तलाश जारी

उज्जैन में जाली नोट रैकेट का खुलासा: 19 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार-साथियों की तलाश जारी

उज्जैन में जाली नोट रैकेट का खुलासा: 19 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार-साथियों की तलाश जारी। उज्जैन की हीरा मिल की चाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनू नामक एक युवक को 19 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।

उज्जैन में जाली नोट रैकेट का खुलासा: 19 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार-साथियों की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार देर रात सोनू के घर पर दबिश दी, जहाँ से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। टीम को काफी समय से उसकी गतिविधियों पर संदेह था, जिसके चलते विशेष निगरानी रखी जा रही थी। उज्जैन में जाली नोट रैकेट का खुलासा: 19 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार-साथियों की तलाश जारी

तेल कांड में भी सामने आया था नाम

सोनू का नाम हाल ही में सामने आए तेल कांड में भी जुड़ा हुआ बताया जाता है, जिसमें महाराष्ट्र से आए तेल से भरे ट्रक की हेराफेरी हुई थी। पुलिस को शक है कि सोनू एक संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो नकली नोटों को विभिन्न माध्यमों से बाजार में खपाने की कोशिश में था।

गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेजी से जारी है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और संभावना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

 

 

Exit mobile version