ईद पर गिले-शिकवे भूल कुछ इस अंदाज में मिले शिवराज और कमलनाथ

चुनाव को लेकर नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आज कुछ तस्वीरें अलग निकल निकल कर आई. जहां एक ही मंच सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नजर आए. शिवराज और कमलनाथ ने अपस में कई मुद्दों पर चर्चा की और हल्के-फुल्के अंदाज में हंसी मजाक भी किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्लिम बन्धुओं को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान के मुबारक महीने के बाद यह त्यौहार खुशियां और अमन लेकर आता है. इबादत में एक महीना बिताने के बाद ईद की खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं.
वहीं, कमलनाथ ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों व खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि इस त्यौहार की मिठास सारी कड़वाहटों को दूर करे. कमलनाथ ने बच्चों को गोद में लेकर बधाई दी. तो फिर सीएम शिवराज ने एक के बाद एक बच्चों को मंच पर बुलाकर उन्हें खास अंदाज में ईद मुबारक कहा. ईद के बहाने मुस्लिमों को रिझाने की कोशिश में दोनों नेता नजर आये. ये वो मंच था जहां दोनों नेताओं ने एक सुर में प्रदेश में अमनों चैन की दुआओं के लिए उठे हाथों को छूकर बधाई देने का काम किया.
कहते है कि ईद की मिठास में बुराईयां घुल जाती है और लोग गले लगते है तो गिले-शिकवे दूर हो जाते है और जब शिवराज और कमलनाथ ने आपस में गले लगकर एक दूसरे से कहा ईद मुबारक. तो मानों प्रदेश की सियासत का धुंधला चुका रंग चमकदार हो गया. चुनाव से ठीक पहले आई ईद ने भी सियासत में नई तस्वीरें को पेशकर ये जता दिया है कि चुनाव में भले ही राजनैतिक दल एक-दूसरे को कोसने का काम करते हो लेकिन ईद जैसे त्यौहार हर किसी को एक कर कहते है कि ईद मुबारक.







