इस राज्य में 15 अगस्त से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त से आयुष्मान भारत योजना (मोदी केयर) शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना को लांच करने वाला छत्तीसगढ़ देश पहला राज्य होगा। इससे संबंधित तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत 40 लाख परिवारों को 50 हजार रुपये तक का बीमा मिला, जबकि पांच लाख रुपये तक की राशि ट्रस्ट से स्वीकृत होगी। इसके गठन की प्रक्रिया जारी है।

