इस राज्य में 15 अगस्त से शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना

ayushman bharat scheme

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त से आयुष्मान भारत योजना (मोदी केयर) शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना को लांच करने वाला छत्तीसगढ़ देश पहला राज्य होगा। इससे संबंधित तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत 40 लाख परिवारों को 50 हजार रुपये तक का बीमा मिला, जबकि पांच लाख रुपये तक की राशि ट्रस्ट से स्वीकृत होगी। इसके गठन की प्रक्रिया जारी है।

ट्रस्ट ठीक वैसे ही संचालित होगा, जैसे मौजूदा समय में संजीवनी कोष से राशि स्वीकृत करने के लिए काम करता आ रहा है। इसमें मंत्री, सचिव, संचालक चिकित्सा शिक्षा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, निजी एवं सरकारी विशेषज्ञ डॉक्टर सदस्य होंगे।

इस योजना के लांच होते ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाइ), संजीवनी राहत कोष मर्ज हो जाएंगे। इसका संचालन केंद्र, राज्य सरकार मिलकर करेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाइ) के लिए टेंडर जारी कर दिया है। बीमा कंपनियां को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन अगस्त तक है,सात अगस्त को फाइनेंशियल एंड टेक्निकल टेंडर खुलेगा। पांच दिन के अंदर वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।

ये है सुविधा- परिवार के पांच सदस्य, 50 हजार का बीमा पांच लाख रुपये तक का हेल्थ कवर।

इसलिए कार्ड बनवाने की कतार लगी

पहले आरएसबीवाइ, एमएसबीवाइ में सिर्फ 30 हजार रुपये का ही पैकेज था, इसलिए राज्य के 20 लाख से अधिक परिवारों ने स्मार्ट कार्ड बनवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई, लेकिन ज्यों एमएसबीवाइ में 50 हजार का पैकेज हुआ तो संख्या बढ़ी, अब आयुष्मान योजना आ रही है तो स्मार्ट कार्ड बनवाने वालों की कतार लग गई है।

इसे भी पढ़ें-  केरल के कोल्लम में सनसनीखेज मामला: 16 साल की नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में मुस्लिम धर्म गुरु व व्लॉगर गिरफ्तार; हबीबिया इस्लामिक अकादमी सील