Site icon Yashbharat.com

इस मजाक ने ले ली मित्र मजदूर की जान

futej

कोल्हापुर। कई बार एक छोटा-सा मजाक किसी की जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही वाकया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सामने आया है, जहां मजाक-मजाक में एक मजदूर की जान चली गई। दरअसल, फैक्ट्री में काम के दौरान एक शख्स ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) में कम्प्रेशर के जरिए हवा भर दी। पेट में हवा जाते ही उसके अंदरूनी हिस्से फट गए और बाद में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।

कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक यह घटना 3 सितंबर की है। आदित्य नाम का कर्मचारी कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका में स्थित अतिग्रह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान उसके साथी सुपरवाइजर ने उसके प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। इसके बाद आदित्य गिर पड़़ा और बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 16 दिन तक चले इलाज के बाद उसने बुधवार को दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने बताया कि प्रेशर पम्प की हवा से आदित्य की आंतों में गंभीर चोट आई थी, जिस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Exit mobile version