Site icon Yashbharat.com

इस बैग में ‘बम’- सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप!

yashbharat breaking

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बैग में बम है। जीआरपी के सिपाहियों को दौड़ता भागता देखकर यात्रियों की सांसे तेज हो गईं।

बम की सूचना मिलते ही जीआरपी के सिपाहियों ने घेरा बनाकर यात्रियों को रोक दिया। बैग के आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित हटा लिया गया।

इसके बाद बैग को बम निरोधक दस्ता के सदस्यों ने अपने कब्जे में ले लिया और फिर तलाशी शुरू हुई। लेकिन कुछ नहीं मिला, सुरक्षाकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।

दरअसल यह नजारा था मॉक ड्रिल का था। जीआरपी ने आने वाले त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन पर ही अभ्यास किया।

 

Exit mobile version