Site icon Yashbharat.com

इमाम ने कहा- औरतें हि‍जाब पहनें ताक‍ि मर्दों का खुद पर काबू रह सके

emam

ऑस्ट्रेलिया के एक मुस्लिम इमाम का कहना है कि महिलाओं को हिजाब पहनना चाहिए, ताकि मर्द खुद पर काबू कर सकें। क्वींसलैंड के मुस्लिम धार्मिक गुरु शेख जैन्नादीन जॉनसन ने यौन शोषण के आरोप झेल रहे हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेन्स्टीन के मामले में कूदते हुए महिलाओं को सलाह दी है कि उन्हें पर्दे में रहना चाहिए। अपने फेसबुक फोलॉवर्स को सलाह देते हुए जॉनसन ने लिखा है, ‘मर्दों को खुद को नियंत्रित करने में सक्षम होना चाहिए। यह इस्लामिक हिजाब के खिलाफ एक आम बहस है। मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि उन्हें अपने आपको कंट्रोल करने में सक्षम होना चाहिए। हालांकि, तथ्य बताते हैं कि ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए महिलाओं के लिए हिजाब पहनना बहुत जरूरी है।’

शरिया कानून की वकालत करने वाले जॉनसन पहले एक बैंड में काम करते थे। जॉनसन ने यह भी कहा है कि महिलाओं को कंगन पहनकर सार्वजनिक तौर पर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर महिलाएं कंगन पहनती हैं या फिर खुद को खूबसूरत बनाने की कोशिश करती हैं तो जब तक वे घर में हैं या फिर हिजाब से यह ढका हुआ है, तब तक यह ठीक है। अगर पति के सामने यह करती हैं तब भी यह ठीक है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इसे पहनकर गली में निकलना और लोगों को दिखाना, यह सही नहीं है। इसकी अनुमति नहीं है।’

Exit mobile version