Thursday, May 21, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

इन्हें मिला प्रमोशन: सात अफसर नए साल में बनेंगे प्रमुख सचिव

भोपाल। Madhya Pradesh News 25 साल की सर्विस में प्रवेश के साथ ही 1996 बैच के सात आईएएस अफसरों के प्रमुख सचिव बनने का रास्ता खुल गया है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही इन्हें पदोन्नत करने की कार्रवाई शुरू होगी। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1995 बैच के एक मात्र अधिकारी सचिन सिन्हा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी जाएगी। जून-जुलाई 2020 में 1990 बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव बनना शुरू हो जाएंगे।

वहीं, इस साल प्रदेश में पदस्थ पांच मुख्य सचिव वेतनमान के अफसर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनके स्थान पर 1990 बैच के अफसर पदोन्नत होकर अपर मुख्य सचिव बनेंगे, लेकिन दो पद जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को अपर मुख्य सचिव बनाए जाने की वजह से कम हो जाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा और अश्विन कुमार राय अपर मुख्य सचिव बनेंगे। यदि 1989 बैच का कोई अधिकारी (अपर मुख्य सचिव अनुराग जैन प्रयासरत हैं) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाता है तो प्रमुख सचिव लोक निर्माण मलय श्रीवास्तव भी पदोन्नत होकर अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply