Tuesday, May 26, 2026
Latest:
EntertainmentFEATUREDLatestमनोरंजनराष्ट्रीय

इजरायल को आतंकवादी देश कहने पर ट्रोल हुईं चाची स्वरा भास्कर, लोग बोले- अरे चाची ऐसा क्यों…

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आए दिन किसी न किसी विवाद में फंसती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स स्वरा को जमकर ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं।

जिसकी वजह है स्वरा भास्कर द्वारा इजरायल और फलस्तीन मामले पर किया गया पोस्ट। इजराइल और फलस्तीन के संघर्ष को लेकर स्वरा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसके कारण वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

कई लोगों का मानना है कि स्वरा विवादों से जुड़ने की चाहत में ऐसे मुद्दों पर राय रखती नजर आ जाती हैं।

स्वरा भास्कर ने किए ये पोस्ट

दरअसल, इजरायल और फलस्तीन के संघर्ष को लेकर स्वरा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘इजरायल एक रंगभेद करने वाला राष्ट्र है, इजरायल एक आतंकवादी राष्ट्र है, #AlAqsa #FreePalestine’। उन्होंने एक अन्य ट्विट में लिखा- ‘#Palestine और फलस्तीनियों के लिए न्याय की पहल सिर्फ इस्लामिक पहन नहीं है… या फिर ये सिर्फ इस्लामिक होना नहीं चाहिए… ये सबसे पहले साम्राज्यवाद विरोधी, औपनिवेशिक विरोधी, रंगभेद विरोधी पहल है और इसलिए ये हम सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए, नॉन मुस्लिम्स के लिए भी’।

लोग करने लगे ट्रोल

इजरायल और फलस्तीन संघर्ष पर स्वरा भास्कर के ये विचार कई लोगों को पसंद नहीं आए और ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए। एक यूजर ने लिखा- ‘स्वरा बस विवादों में कूदना चाहती हैं और वो कुछ ऐसा चुनती हैं जो हमारी पहुंच से बाहर होना चाहिए’। वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘अरे चाची जी प्रणाम, अब क्यों भारत के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने वाले मित्र देश को कोस रही हैं और कश्मीर मुद्दे पर हमेशा पाकिस्तान का साथ देने वाले फिलिस्तीन का पक्ष ले रही हैं? कभी तो अपने देश को अपने राजनीतिक हित से ऊपर रखो। पर आपसे ये उम्मीद कुछ ज्यादा है’।

 

बनने लगे मीम

सिर्फ यही नहीं स्वरा भास्कर को लेकर कई तरह के मीम बन रहे हैं। कई लोगों स्वरा से कहते दिखे कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी के साथ पोस्ट करना चाहिए था। वो आधी तस्वीर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का ये भी कहना है कि स्वरा के इस ट्वीट से इजरायल अपना फैसला नहीं बदल देगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम