jabalpur

इंदौर सड़क हादसा: कंटेनर पलटने से दो लड़कियों की दबकर मौत

इंदौर। शहर के खजराना चौराहे पर अलसुबह 6 बजे एक कंटेनर अचानक पलट गया और उसने एक वाहन पर जा रही दो लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। लड़कियों के नाम निकिता वैष्णवी और सुमित्रा कुमारी हैं, दोनों जबलपुर और सीधी की रहने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां अपने दोपहियां वाहन पर जा रही थी। इसी दौरान पास से जा रहा कंटेनर उनके ऊपर अचानक पलट गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पास बनी चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

कंटेनर में सामान भरा होने की वजह से उसे क्रेन बुलाकर उठाने में एक घंटा लग गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरा रास्ता खून से भर गया था, वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह वीभत्स दृश्य देखकर रोंगटे खड़े हो गए।

Leave a Reply

Back to top button