Latest

इंदौर में वीडी शर्मा का जीतू पटवारी पर तंज, बोले- राजनीतिक पार्टी के पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो नोटा का प्रचार कर रहे

इंदौर में वीडी शर्मा का जीतू पटवारी पर तंज, बोले- राजनीतिक पार्टी के पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो नोटा का प्रचार कर रहे

इंदौर: इंदौर में वीडी शर्मा का जीतू पटवारी पर तंज, बोले- राजनीतिक पार्टी के पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो नोटा का प्रचार कर रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में हार मान चुकी है। भाजपा प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतेगी। हमें पिछली बार से 10 प्रतिशत अधिक मत मिलेंगे। मैं गंभीरता से कह रहा हूं कि भारत की संप्रभुता पर आक्रमण करने का काम कांग्रेस ने किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर लोकसभा सीट के लिए मैदान में उतरे 14 प्रत्याशियों को छोड़कर नोटा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। वे किसी राजनीतिक पार्टी के पहले ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो नोटा का प्रचार कर रहे हैं। यह भारतीय लोकत्रंत को कमजोर करने का प्रयास है। सिक्का आपका खोटा है और नोटा पर वोट लोग डालें।

 

कांग्रेस अपने क्रियाकलापों की वजह से आज इस स्थिति में है।शर्मा ने मीडिया से चर्चा में अक्षय बम का नाम लिए बगैर कहा कि उनको टिकट किसने दिया था। आपके प्रत्याशी ने धोखा दिया और आप लोगों से नोटा दबाने के लिए कह रहे हैं।

शर्मा से जब पूछा गया कि कांग्रेस के खोटे सिक्के को भाजपा में शामिल क्यों किया गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो नेता नहीं हैं, किसी भी क्षेत्र के हैं और जो देश के लिए कुछ करना चाहते है, जिन्हें लगता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ सकता है, उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नारा देती है बेटी हूं, कर सकती हूं लेकिन जब बेटी ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर दस्तक दी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उस बेटी को हमने अपने दल में शामिल किया है।

कांग्रेस हार मान चुकी है

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में हार मान चुकी है। भाजपा प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतेगी। हमें पिछली बार से 10 प्रतिशत अधिक मत मिलेंगे। मैं गंभीरता से कह रहा हूं कि भारत की संप्रभुता पर आक्रमण करने का काम कांग्रेस ने किया है। अपने आप को दिखाने के लिए वे इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण है।पित्रोदा के बयान की निंदा कीशर्मा ने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान की निंदा की।

 

उन्होंने जीतू पटवारी के भाजपा पर राजनैतिक माफियागीरी के आरोप को लेकर कहा कि वे हार मान चुके हैं। खजुराहो में उनके गठबंधन के प्रत्याशी के नामाकंन रद होने पर भी वे वहां आकर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे थे, लेकिन वह प्रत्याशी की गलती थी। अगर उन्हें लगता था कि यह भाजपा का किया धरा है, तो न्यायालय की शरण लेनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet