Latestमध्यप्रदेश

इंदौर में कोरोना के नए मरीजों के साथ अब H3N2 Influenza Virus के दो संदिग्ध मरीज मिले

H3N2 Influenza Virus: इंदौर शहर में कोरोना के नए मरीजों के सामने आने के साथ ही अब एच3एन2 एन्फ्लूएंजा के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इनमें एच3एन2 एंफ्लूएंजा संक्रमण है या नहीं।

दो संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जानकारी अनुसार दो मरीजों में से एक 51 वर्षीय महिला है जो अस्पताल में भर्ती है और दूसरा 61 वर्षीय पुरुष मरीज होम आइसोलेशन में है। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। फिलहाल इन दोनों मरीज की कोई यात्रा की जानकारी सामने नहीं आई है। पता लगाया जा रहा है कि यह किन लोगों के संपर्क में आए है।

बता दें कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सी केटेगरी में आने के बाद ही संदिग्ध मरीज के सेंपल लिए जा रहे हैं। इंदौर में पहली बार सी कैटेगरी के मरीज सामने आए हैं। इसके बाद इनके सैंपल लिए गए हैं। यह तीन से पांच दिन तक बुखार के साथ ही सर्दी, खांसी से भी पीड़ित रहे हैं।

Back to top button