इंदौर। हाई कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े पर कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर 50 हजार रुपए हर्जाना (cost) लगाया है। मामला छोटा बांगड़दा में जमीन से जुड़े मामलों में साल 2009 में कोर्ट के फैसले का पालन नहीं करने का है।
दरअसल छोटा बांगड़दा में जमीनों से जुड़े कुछ मामले हाईकोर्ट में चल रहे थे। हालांकि 2009 से चल रही इन याचिकाओं को लेकर पूर्व में हाई कोर्ट ने आदेश पारित कर कलेक्टर को आदेश के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तब से लेकर अभी तक कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया गया। इस पर याचिकाकर्ताओं ने साल 2017 में अवमानना याचिका लगाई। इसमें भी कोर्ट ने पूर्व में कलेक्टर को व्यक्तिगत उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन पिछली तारीख पर कलेक्टर की ओर से समय लिया गया। इसके बाद फिर एक पेशी पर कलेक्टर नहीं आए। इस बार उन्होंने हाज़री माफी का आवेदन कोर्ट में दिया। इस पर कोर्ट ने समय देकर अगली पेशी पर उन्हें उपस्थित होने को कहा था।
गत 29 अगस्त को हुई सुनवाई में ना तो कलेक्टर उपस्थित हुए और ना ही उनकी ओर से हाजिरी माफी का कोई आवेदन आया। इस पर याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट एके सेठी ने कोर्ट से कहा कि यह सीधे तौर पर न्यायालय की अवमानना का मामला बनता है। अतः कलेक्टर के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई की जाए।
जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की हाई कोर्ट बेंच ने तर्कों को सुनने के बाद कलेक्टर को अगली सुनवाई पर आदेश का पालन किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर निशांत वरवड़े पर 50 हजार रुपए का हर्जाना लगाया। यह राशि याचिकाकर्ताओं को अदा की जाएगी। अगली तारीख आगामी 17 सितंबर लगाई गई है।
-
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत कटनी को मिली तीन यात्री बसों की सौगात,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल से बसों का किया शुभारंभ -
अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ…तेज बारिश भी नहीं रोक सकी बप्पा की विदाई का उत्साह नगर मे जोरदार बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई -
नर्सिंग छात्रों की समस्याओं से मंत्री राजेंद्र शुक्ल को कराया अवगत परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने के निर्देश, छात्रों ने जताया आभार -
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय कटनी विजेता गौरी बहल, कीर्ति यादव और सोनम हल्दकर का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन -
कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में गरिमामय माहौल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस -
आस्था के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हो बप्पा की विदाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अनंत चतुर्दशी पर शहरवासियों से की सहयोग की अपील -
बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ,श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्थाएं -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
ई-गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने में टालमटोल पड़ी भारी, लैक्मे सैलून पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया ₹10 हजार का हर्जाना,₹2 हजार का ई-गिफ्ट कार्ड और ₹2 हजार वाद व्यय भी लौटाने के आदेश -
गणेश चोक मुख्य आयोजन में कलेक्टर, एसपी भगवान श्री गणेश की महाआरती में हुये शामिल -
रिमझिम फुहारों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण -
बप्पा की प्रतिमा के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा,विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -
एनएसएस स्थापना दिवस पर सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत भाषण प्रतियोगिता व रचनात्मक गतिविधियां आयोजित -
गुलवारा में नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश -
नगर निगम के सात मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन)ने ली शपथअतिरिक्त कलेक्टर ने दिलाई पद एवं दायित्व की शपथ, अब परिषद की बैठकों में कर सकेंगे भागीदारी -
चंद्रशेखर बने मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री -
नगर निगम की अभिनव पहल श्रद्धालु अब घर के पास ही कर सकेंगे बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन,निगम प्रशासन द्वारा नगर के 8 स्थलों पर वाहनों में रहेगी विसर्जन कुंड की व्यवस्था, घाटों पर नहीं उमड़ेगी भीड़ -
कटनी मार्बल की होगी ब्रांडिंग, जीआई टैगिंग के लिए होंगे प्रयास,कलेक्टर ने उद्यमी संवाद में मार्बल एसोसिएशन गठित कर जीआई टैग के लिए आवेदन के दिए निर्देश
