इंदिरा के बाद निर्मला दूसरी वित्तमंत्री जो करेंगी बजट पेश, आम वर्ग को राहत की उम्मीद

nirmla sitaraman
  • इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण ऐसी पहली वित्त मंत्री होंगी, जो लगातार दूसरी बार बजट पेश करेंगी
  • 1970 में इंदिरा गांधी के पास प्रधानमंत्री रहते हुए वित्त मंत्रालय का भी प्रभार था
  • 10 लाख रुपए से 20 लाख तक की आय पर टैक्स 20% से घटाकर 10% किया जा सकता है
  • 80सी के तहत डिडक्शन 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए हो सकता है।

नई दिल्ली. इस दशक का पहला आम बजट आज पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 11 बजे बजट भाषण देंगी। वे लगातार दूसरी बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री होंगी। इससे पहले कैबिनेट की मीटिंग होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगीा।उनसे पहले इंदिरा गांधी ने एक बार फरवरी 1970 में बजट पेश किया था। 60 वर्षीय निर्मला अपने बजट भाषण में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान कर सकती हैं। टैक्स कंसल्टेंसी फर्म केपीएमजी के प्री-बजट सर्वे के मुताबिक, 18 सेक्टर की 219 कंपनियों में से 82% कंपनियों को लगता है कि इस बार 80सी के तहत डिडक्शन की डेढ़ लाख रुपए की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। बजट में नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी का ऐलान भी हो सकता है।

← Back

Your message has been sent

इसे भी पढ़ें-  MP में वाहनों की 'फिटनेस' की खुलेगी पोल: ग्वालियर हादसे के बाद एक्शन में परिवहन विभाग, RTO अधिकारियों को 7 दिन की मोहलत

Leave a Reply