jabalpur

इंडिका को टक्कर मार बस से टकराया ट्रक, 8 घायल पेंंटनाका के समीप हादसा

जबलपुर। शहर और आसपास के इलाकों में सड़क हादसों की बाढ़ सी आ गयी है। घटनाओं के इसी क्रम में आज पेंटीनाका के समीप मंडला की ओर से आ रही एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 ने पहले एक इंडिका कार को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर मंडला की तरफ से आ रही बस क्रमांक एमपी 51 सी 1931 से जा टकराया। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की जानकारी लगी है। जिन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायलों में डब्बू पिता भीकम मंडल, महिला मुस्तरीन पति मकसूद, लोटन मंडल, बालकिशन पटेल, रश्मि सिंह और नीलकमल घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है। पेंटीनाका जैसे व्यस्त क्षेत्र में हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी थींं और सूचना लगते ही केंट थाना प्रभारी संजय शर्मा सदलबल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply