इंटरनेट की दुनिया में आखिर कितने सुरक्षित हैं आप?

गेजेट डेस्क। इंटरनेट और डिजिटल दुनिया के साथ जो दिक्कतें हैं, ये उनमें से एक है. जिसमें आपकी प्राइवेसी और डेटा दोनों ख़तरे में पड़ सकते हैं।
अगर आप सोशल मीडिया में कहीं कुछ अपलोड कर रहे हैं तो. अक्सर ये सवाल कई बार सामने आता है कि सोशल मीडिया और अलग-अलग मैसेजिंग ऐप में हम जो पर्सनल और प्रोफेशनल मैसेज भेजते हैं वो कितने सेफ हैं और क्या उन्हें हमारे आलावा भी पढ़ सकता है या नहीं?
प्राइवेसी पर कई सालों तक काम करने वाले अमेरिका के मशहूर वकील बेहनैम डायानिम का कहना है कि इंटरनेट पर कुछ भी पूरी तरह से डिलीट करना यूजर्स के कंट्रोल में नहीं होता है. इंटरनेट पर दो बार डिलीट की हुई कोई फाइल भी लंबे समय तक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के पास ही रहती है. जिसमें आपके ई-मेल, मीडिया, पोस्ट, टेक्स्ट और मैसेज सब कुछ शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर कितने सेफ हैं आप
यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की अपनी खुद की पॉलिसी हैं. हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर के मौजूद कंटेंट का बैकअप और आर्काइव ऑडिट या किसी अन्य पर्पज के लिए अपने पास रखता है. हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े होते हैं. फेसबुक अपनी पॉलिसी के तहत आपके डेटा डिलीट करने के साथ सब कुछ तुरंत डिलीट नहीं करता है. नियमों के मुताबिक अगर कोई यूजर पोस्ट, फोटो या कुछ और डिलीट करता है तो उसे वेबसाइट से तो तुरंत हटा लिया जाता है, लेकिन कुछ चीजें तब तक सलामत रहती हैं, जब तक आप अपना फेसबुक अकाउंट पूरी तरह से डिलीट नहीं कर देते. वह तब तक फेसबुक के सर्वर पर बना रहेगा जब तक आप अपना अकाउंट पूरी तरह से डिलीट नहीं करते.
आर्काइव बनाना जरूर








