katni

आर्मी भर्ती रैली में दौड़ने वाले 625 प्रतिभागी हुये सफल

कटनी। बुधवार को आर्मी भर्ती रैली में रीवा जिले के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 15 नवंबर को भर्ती रैली में शामिल होने के लिये इन जिलों के लगभग 5 हजार 1 सौ युवाओं ने अपना ऑनलाईन पंजीयन कराया था। जिनमें से लगभग 3 हजार 9 सौ प्रतिभागी इस रैली में शामिल हुये। इन प्रतिभागियों में से फर्स्ट राउंड में आयोजित दौड़ में 625 प्रतिभागी सफल रहे। उल्लेखनीय है कि झिंझरी स्थित खेल परिसर में आयोजित आर्मी भर्ती रैली 18 नवंबर तक चलेगी। जिसमें ऑनलाईन पंजीयन करा चुके लगभग 49 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। काबिलेगौर है कि आर्मी भर्ती रैली के लिये जिलेवार कैलेंडर तैयार कर जारी किया गया है। जिसके अनुसार 17 और 18 नवंबर को सतना जिले के प्रतिभागी इस रैली में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Back to top button