FEATUREDLatest

आर्मी डे परेड की रिहर्सल कर रहे 3 जवान ध्रुव हेलिकॉप्टर से गिरे

नई दिल्ली: भारतीय सेना 15 जनवरी को आर्मी डे मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इस दिन खास परेड निकाली जाती है। तैयारियों में जुटे जवानों के साथ हादसा हो गया। ध्रुव हेलिकॉप्टर से उतरने की रिहर्सल के दौरान तीन जवान अचानक ऊपर से नीचे गिर गए। हालांकि सेना के अधिकारियों ने गहरी चोट लगने से इंकार किया है। जवानों के रिहर्सल का वीडियो सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि एक जवान नीचे गिर जाता है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा रस्सी टूटने से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से। बता दें कि भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर (कमांडर इन चीफ़, भारत) जनरल रॉय बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था। यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। भारतीय सेना इस दिन परेड और हथियारों के प्रदर्शन से दुनिया को अपनी ताकत दिखाती है।

Leave a Reply

Back to top button