Site icon Yashbharat.com

आरोप-भाजपा ने जोड़े फर्जी मतदाता! कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

congress reaches election commission

भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले फर्जी मतदाताओं को लेकर सियासी पारा गर्माने लगा है. कांग्रेस ने बीजेपी के दबाव में भोपाल समेत प्रदेश भर में सही मतदाताओं के नाम सूची से हटाने और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने आयोग से चुनाव से पहले ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए रजिस्टर्ड कंपनी के इंजीनियरों से अपडेट कराने की मांग की है. वहीं कांग्रेस की शिकायतों पर आयोग ने संबंधित जिलों से जानकारी तलब करने की बात कही है.

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है. इसके पूर्व राज्य में अशोक नगर की मु्ंगावली और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव प्रस्तावित है. ऐसे में कांग्रेस की इस शिकायत के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को अपनी हार का अहसास हो गया है. इस वजह से वह इस तरह की बेबुनियाद शिकायतें कर रही है.

Exit mobile version