jabalpur

आयोध्या कांड की बरसी: पुलिस अलर्ट

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला
जबलपुर। आज 6 दिसंबर को अयोध्या कांड की बरसी के चलते पुलिस न केवल अलर्ट मोड पर है । जिले में पुलिस कर्मियों की सक्रियता भी बढ़ गई ह। शहर के हनुमानताल,गोहलपुर, सदर, गोरखपुुर, ओमती जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। पुलिस की खुफिया शाखा सब तरफ पैनी नजर रखे हुए है। किसी तरह का कोई टकराव न हो इस के लिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश देते हुये साफ किया गया कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी होती तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाये और चेंकिग के साथ चौकसी भी विशेष ध्यान दिया जाये। सार्वजानिक स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी वहीं संवेदनशील इलाकों पर सतर्क निगाह रहेगी। इसके लिये पुलिस प्रशासन बकायदा अपना प्लॉन भी तैयार कर लिया है। पुलिस कप्तान अमित सिंह के मुताबिक इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर पूरी तरह से सर्तकता वरती जा रही है । शहर के कई इलाकों में बम निरोधी दस्ता, डॉग, स्कावड और खुफिया तंत्र और कर्मचारियों को भी गश्त पर लगाया। है सर्वजानिक स्थलों पर शहर के लॉज धर्मशाला आदि जगह पर देर रात तक चेंकिग करती रही है। शहर के अमन चैन में खलल डालने वालों पर नजर रखने के लिये सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है। आज सुबह से ही संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

Leave a Reply

Back to top button