katni

आज 15 अगस्त को आजाद चौक से चाण्डक चौक का मार्ग परिवर्तित

कटनी। आजाद चौक से चाण्डक चौक का मार्ग परिवर्तित किया गया है जिला प्रशासन के निर्णय अनुसारआज दिनांक 15-08-2020 से बरगवा चांडक चौक ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण आजाद चौक से चांडक चौक की ओर जाने वाले मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

सिटी एसपी सी के शुक्ला ने बताया कि आर ओ बी निर्माण के फलस्वरूप इस मार्ग पर आरसीसी रोड़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

निर्माण कार्य के दौरान आजाद चौक से चांडक चौक तक जाने वाला मार्ग परिवर्तित कर आजाद चौक से गाटर घाट पुल, शिवनगर रोड होते हुए संत रविदास चौराहा कटनी नदी पार तक मार्ग आज रात्रि 11 बजे से परिवर्तित किया जावेगा।

Back to top button