Site icon Yashbharat.com

आज बगैर टेलीस्कोप के दिखेगा मंगल ग्रह, 15 साल बाद आया संयोग

moon and mars

भोपाल। मंगल ग्रह गुरुवार को पृथ्वी के सबसे करीब होगा, यह संयोग 15 सालों के बाद आया है। पृथ्वी और मंगल के बीच की दूरी करीब 5.76 करोड़ किलोमीटर होगी। इस दौरान अद्भुत नजारा होगा, जिसे खुली आंखों से देखा जा सकेगा। धरती के एक तरफ मंगल ग्रह होगा और दूसरी तरफ सूरज। तीनों खगोलीय पिंड एक सीधी रेखा में पर आ गए हैं।

चमकीला दिखेगा मंगल

नासा के मुताबिक पृथ्वी के करीब होने की वजह से 7 सितंबर तक मंगल सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक चमकीला दिखेगा। इसे पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में बिना टेलीस्कोप के देखा जा सकेगा, लेकिन टेलीस्कोप से देखने पर यह और अधिक साफ दिखेगा।

– मंगल ग्रह को खुली आंखों से भी देखा जा सकेगा। पृथ्वी सूर्य की पक्रिमा 365 दिन में करती है तो मंगल दो साल पचास दिन में लगाता है। सूर्य से पृथ्वी की दूरी जुलाई में सबसे अधिक होती है। इन्हीं सब संयोग से तीनों ग्रह एक सीधा पर आ गए हैं। इसलिए मंगल ग्रह आसानी से दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के देश की अपेक्षा भारत में उतना स्पष्ट नहीं दिखाई देगा। – डॉ. नंदलाल चक्रधर, खगोलशास्त्री, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय,

Exit mobile version