katniLatestमध्यप्रदेश

आचार संहिता के बीच परंपरा निर्वहन का एक और बरस, कुछ यूं मना कटनी का दशहरा

कटनी। आचार संहिता के परोक्ष डर के बीच परंपरा निर्वहन का एक और बरस, कुछ यूं मना कटनी का दशहरा। जी हां कटनी के ऐतिहासिक दशहरा पर ऐसे नजारे आम दिखे। हर बात में चुनाव आयोग का बहाना प्रशासन के लिए किसी कवच की भांति बना रहा। जुलूस की खासियत थी कि इस बार दोनो प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी देर तक साथ दिखे इस बीच भाजपा प्रत्याशी संदीप जायसवाल तथा कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन भी सुभाष चौक में आमने सामने हुए फिर सभी ने मिलकर फोटो खिंचवाई।

IMG 20231024 WA0033
FB IMG 1698165627034
वैसे ज्‍यादातर नेता जूलूस से गायब दिखे जो कुछ आये तो सुभाष चौक में फोटो सेशन के बाद निकल निकल लिए। बहरहाल इन सब के बीच बारडोली का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह शहर में धूमधाम से निकाला जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी चल समारोह का नेतृत्व गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज ने किया।
IMG 20231023 WA0083

जुलूस में इस बार करीब डेढ़ दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिनका कटनी नदी के विभिन्न घाटों में विजर्सन किया जाएगा। पिछले सालों के मुकाबले इस बार के दशहरे में न तो वैसी रौनक दिखी और न ही भीड़।

IMG 20231023 WA0093image editor output image1567156773 16980729190062693520000588120784img 20231022 wa00524121110589983378765 scaledscreenshot 20231021 084059 instagram351913501363962383520231022 2216325161056765805019047 scaled

कभी दशहरा चल समारोह में दो सौ से अधिक प्रतिमाएं शामिल होती थीं और सुबह तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता था लेकिन अब बारडोली का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह साल दर साल अपनी पहचान खोता जा रहा है। प्रतिमाओं की संख्या कम होती जा रही थी।

wp 1698173965305

img 20231022 wa00288605622225881190727 scaled

दशहरा के दूसरे दिन अलग से दुर्गा प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में निकालकर विसर्जन

img 20231022 wa00211880773145101150284 scaled

समितियों द्वारा दशहरा के दूसरे दिन अलग से दुर्गा प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में निकालकर विसर्जन किया जा रहा है। जिसकी बानगी आज शहर की सड़कों पर देखने को मिलेगी। मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने से ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह जुलूस शाम ठीक 7 बजे शुरू हुआ। जुलूस में सबसे आगे दो अश्वारोही हाथों में बैनर लेकर जुलूस का नेतृत्व करते चल रहे थे। इसके बाद गोल बाजार रामलीला कमेटी का रावण, राम दल जुलूस में चल रहा था। रामदल में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। जुलूस में झंडा बाजार व्यापारी संघ की दुर्गा प्रतिमा पहले नंबर पर रही। इसके ठीक पीछे घंटाघर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल थे।

ढोल-नगाड़ों, गीतों की धुनों में थिरकती युवाओं की टोलियोंं के साथ जुलूस शहर के विभिन्न तिराहों-चौराओं व दुर्गा पंडालों से प्रारंभ हुआ। सुभाष चौक, झंडाबाजार, शेर चौक, आजाद चौक होते हुए कटनी नदी के गाटरघाट, मसुरहा घाट रपटा आदि चिन्हित 11 स्थानों पर पहुंचा, जहां बनाए गए कुंडों में प्रशासन ने प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। शहर से लेकर गांव तक दशहरा पर्व की धूम रही। जुलूस में श्रद्धालु मातारानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। दुर्गा मैया भूल न जाना, अगले साल फिर से आना के जयघोष के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। मातारानी को विदा करते वक्त कई श्रद्धालु भाव विभोर दिखे तो कई कि आंखें नम हो गईं। दशहरा के दूसरे दिन अर्थात आज भी शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा। कल देर रात बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए युवक और युवती प्रतिमाओं का विसर्जन करते रहे पर कई जगह प्रतिमा रखीं थीं। कोतवाली पुलिस लाइन परिसर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया।

गोलबाजार से शुरू हुआ चल समारोह

जूलूस का नेतृत्व कर रहे रावण महराज के पुतले के साथ विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, गोलबाजार रामलीला कमेटी के सचिव भरत अग्रवाल, अध्यक्ष रणवीर कर्ण, उपाध्यक्ष रवि खरे, गीता गुप्ता, टिल्लू सिंघानिया, सत्यनारायण अग्रहरि, रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, ललित जायसवाल, चमनलाल आनंद, रामचंन्द्र तिवारी, श्रीमती गीता गुप्ता, ललित गुप्ता, रणवीर कर्ण, शिवम शर्मा, वीरेन्द्र मिश्रा, कैलाश जैन सोगानी, आशुतोष शुक्ला, विवेक शुक्ला, रोहित सेन, शरद अग्रवाल, अंतिम गुप्ता, ज्योति दीक्षित, विनय दीक्षित, कैलाश गुप्ता,अंशुल तिवारी, आशीष तिवारी, मनीष चौबे, वेंकटेश मिश्रा, केशव मिश्रा, बिल्लू शर्मा, राजू शर्मा, संतोष जायसवाल, राजू तिवारी, मयंक गुप्ता, मृदुल द्विवेदी, अनुभव शुक्ला, अरसद मंसूरी, कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान, सुजीत द्विवेदी, रम्मू यादव, मौसूफ़ अहमद बिट्टू रौनक खंडेलवाल, प्रियदर्शन गौर, अमित शुक्ला आदि नेताओं की उपस्थिति रही।

रात्रि साढ़े 10 बजे रावण महाराज पहुंचे आजाद चौक

निर्धारित समय पर चल समारोह का नेतृत्व करते गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण के पुतले की आगवानी ठीक रात्रि साढ़े 10 बजे आजाद चौक पर हो चुकी थी। यहां से पुतले को जग्गनाथ चौक से घुमाकर मिशन चौक होते हुए वापस गोलबाजार लाया गया। जहां सुबह रावण का दहन होता है।

आम जनता के लिए खूब चले भण्डारे

दशहरा चल समारोह में इस साल भी भण्डारे खूब चले कटनी में सराफा एसोसिएशन तथा जगन्नाथ चौक के समीप हर बार की तरह भण्डारे में सैकड़ों लोग प्रसाद पाते दिखे तो वही लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास भी भण्डारे का प्रसाद वितरण पूरे जुलूस में होता रहा। बावजूद इस सब के चाट के ठेलों होटलों तथा अन्य खाने पीने की दुकानों में भी ग्राहकी अच्छी दिखी।

डीजे की धुन से गूंजी सड़कें

चल समारोह में डीजे दुर्गा समितियों की पहली पसंद रहे। न तो बेंड पार्टी दिखी न ही धमाल पार्टी नजर आई अधिकांश दुर्गा समितियों के साथ डीजे चल रहा था जुलूस मार्ग डीजे की धुन में सराबोर नजर आया। खास बात यह थी कि तेज आवाज के बावजूद प्रशासन ने इसे लेकर कोई सख्ती नहीं दिखाई।

Back to top button