Friday, May 15, 2026
Latest:
jabalpur

आकर्षण का केन्द्र बनी युद्घक वाहन धनुष तोप

जबलपुर। बड़ी उम्मीद से युद्घक वाहन में मांउट की गई धनुष तोप चेन्नई स्थित डिफेंस एक्सवो प्रदर्शन में पहले ही दिन से उम्मीद से ज्यादा आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

पहले ही दिन देशी विदेशी विशेषज्ञों ने जानी समझी खूबियां

स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जीसीएफ में विकसित की गई नये रूप में प्रकाट्य तोप को देखा और सराहा। याद रहे कि 2017 के गणतंत्र दिवस में उक्त तोप राजधानी के चल समारोह में प्रदर्शित की गई थी।

उस समय धनुष अन्य वाहन से जोड़कर प्रदर्शित की गई थी। करीब डेढ़ साल बाद प्रधानमंत्री ने जब इसे युद्घक वाहन में मांउट किए हुए देखा तो इसको देखे बिना आगे नहीं बढ़ पाये। उन्हें बताया गया कि रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा बाये जा रहे ट्रक पर उक्त ट्रक को माउंट किया गया है और अब धनुष तोप बिना किसी अन्य वाहन के पहाड़ और दलदली क्षेत्रों से गुजर कर सीधे दुश्मन के सामने पहुंच सकती है तो प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री दोनों गौरवान्वित हुए।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई में आयोजित डिफेंस एक्सवो प्रदर्शनी में देशी विदेशी करीब 670 सुरक्षा उत्पादन करने वाली इकाइयां भाग ले रही हैं। इसमें 154 विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं।

अपने अपने देशों को आधुनिकतम सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित करने के उद्देश्य से विदेशों के सुरक्षा विशेषज्ञ और सलाहकार प्रदर्शनी में शिरकत कर रहे हैं। जिस पंडाल में धनुष तोप को रखा गया है वहां प्रत्येक विजिटर्स आकर धनुष तोप की बारीकियों की जानकारी ले रहे हैं। पूर्ण स्वदेशी तकनीक से विकसित धनुष तोप के नये संस्करण को भारतीय सेना ने अपने बेड़े में शामिल करने का निश्चिय कर लिया है वहीं विदेशों में भी इसकी मांग की संभावना बढ़ गयी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply