Friday, May 15, 2026
Latest:
jabalpur

नई रेट से करें ओटी का भुगतान, प्रधान नियंत्रक लेखा के आदेश से सुरक्षाकर्मियों में हर्ष

जबलपुर। लंबी लड़ाई के बाद सुरक्षा संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार ओवरटाइम के भुगतान का आदेश प्रधान नियंत्रक लेखा ने जारी कर दिया।

सातवें वेतनमान के अनुसार 8 जनवरी 2016 से होगा एरियर का भुगतान

सुरक्षा कर्मचारियों की खुशी उस समय द्विगुणित हो गई जब उसके भुगतान की पात्रता 1 जनवरी 2016 से मान ली गई। कर्मचारियों को अच्छी खासी रकम एरियर्स के रूप में मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सातवां वेतनमान घोषित होने के लंबे समय बाद नए वेतनमान से ओटी भुगतान के आदेश हुए थे। इस आदेश को लेकर लेखा विभाग में संशय की स्थिति निर्मित हो गई थी।

लेखा विभागों का कहना था कि जिस दिन से आदेश हुआ है उस दिन से नए रेट ओवरटाइम वेतन का भुगतान किया जाएगा, वही कर्मचारियों की संगठनों का कहना था कि जिस दिन से नया वेतनमान दिया गया है उस दिन से वे नए ओवरटाइम रेट से भुगतान के पात्र हैं।

लंबे विचार-विमर्श के बाद उत्तर मुद्दा प्रधान नियंत्रक लेखक के पास भेज दिया गया १2 अप्रैल को प्रधान नियंत्रक लेखा रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में अपना अभिमत समस्त नियंत्रकों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिया कि सुरक्षा संस्थानों में कारखाना अधिनियम 1948 के तहत जिस फार्मूले से ओवरटाइम का भुगतान किया जा रहा है

उसी फार्मूले के आधार पर नए वेतनमान से कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से नए ओवरटाइम रेट के अनुसार भुगतान किया जाए। उक्त निर्णय को कर्मचारियों की जीत बताते हुए जीसीएफ मजदूर संघ के मिठाई लाल रजक, ए के वर्मा, संजय सिंह, शंकर कनौजिया, शरद बोरकर, रमेश मिश्रा, राजा पांडे, रामगोपाल पाली, भीमराव खमरिया लेबर यूनियन के अर्नव दास गुप्ता, शरद अलवाल, मुकेश विनोदिया या वीएफजे मजदूर यूनियन के नितिन चाकर, मनोज मर्फे प्रतिरक्षा मजदूर संघ के कमल चौहान, राहुल पांडे, अजय विश्वकर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply