आंध्र की फोटो को यूपी का बताकर दिग्गी ने की योगी को घेरने की कोशिश, यूजर्स ने जमकर ली खबर
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आंध्र प्रदेश का एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन आखिर पकड़े ही गए। ट्विटर पर यूजर्स ने जमकर लू उतारी।
ये है पूरा मामला
ये उत्तर प्रदेश की हालत क्या कर दी योगी जी ने, अखिलेश यादव जी द्वारा चलवाई गई 108,102 एम्बूलेंस खड़ी जंग खा रही है और जनता अपने बीमार परिजनों को ठेलो पर अस्पताल ले जा रही है॥
#वाह_योगी_जी_वाह#
#बेशरमी_की_भी_हद_होती_है#रजत यादव pic.twitter.com/zWJr8CugHY
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 3, 2018
यूजर्स ने तुरंत गलती पकड़ ली। दरअसल, एम्बुलेंस पर तेलुगु भाषा में लिखा है। यही दिग्विजय सिंह पकड़े गए। लोगों ने जूम तस्वीर के साथ बताया कि यह पूरा मामला आंध्र का है। एक यूजर ने लिखा – यूपी में कहां खड़ी हैं ये बसें। फिर माफी मांगता फिरेगा बनारस वाले पुल की तरह।








