Monday, May 25, 2026
Latest:
yashbharatउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

आंध्र की फोटो को यूपी का बताकर दिग्गी ने की योगी को घेरने की कोशिश, यूजर्स ने जमकर ली खबर

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आंध्र प्रदेश का एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन आखिर पकड़े ही गए। ट्विटर पर यूजर्स ने जमकर लू उतारी।

ये है पूरा मामला

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एम्बुलेंस की फोटो शेयर करते हुए लिखा – ‘ये उत्तर प्रदेश की हालत क्या कर दी योगी जी ने, अखिलेश यादव जी द्वारा चलवाई गई 108, 102 एंबुलेंस खड़ी जंग खा रही है और जनता अपने बीमार परिजनों को ठेलों पर अस्पताल ले जा रही है। वाह योगी जी वाह।’

यूजर्स ने तुरंत गलती पकड़ ली। दरअसल, एम्बुलेंस पर तेलुगु भाषा में लिखा है। यही दिग्विजय सिंह पकड़े गए। लोगों ने जूम तस्वीर के साथ बताया कि यह पूरा मामला आंध्र का है। एक यूजर ने लिखा – यूपी में कहां खड़ी हैं ये बसें। फिर माफी मांगता फिरेगा बनारस वाले पुल की तरह।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply