jabalpur

आंख मिर्च डाल कर मोबाइल छीना

जबलुपर। विजय नगर पुलिस में आयुष हल्दकार उम्र 16 वर्ष निवासी छपरा स्लीमनाबाद कटनी हाल निवासी कचनार सिटी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह 12 वी की पढाई कर रहा है । बीती रात दोस्त अनुभव के साथ पैदल घर जाते समय एचबी कालेज के पास खडे होकर मोबाईल से बात करने लगा तभी सामने से एक काले रंग की मोटर सायकिल में 2 लडके आये और उसकी ऑख मे मिर्च पाउडर डालकर मोबाईल छीन लिये और तेजी से भाग गये। दोनो की उम्र लगभग 18-19 वर्ष होगी उसका मोबाईल रेडमी कम्पनी का कीमती 7 हजार रूपये का था । रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
आज तो बच गये दुबारा मिले तो जान से खत्म कर देगें
पीडि़त ने दर्ज कराई धमकी देने वालों के विरूद्ध रिपोर्ट
जबलपुर। कैंट थाने में बसंत लोधी उम्र 39 वर्ष निवासी रामदास का बगीचा सदर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बीती रात लगभग घर के बाहर से गालीगलौज की आवाज आने पर बाहर निकलकर देखा तो आकाश उर्फ अक्कू मलिक, पवन मलिक, भाई रविशंकर के साथ गालीगलौज करते हुये मारपीट कर रहे थे, वह बीच बचाव करने पहुंचा तो दोनेा उसे भी मारते हुये घर के अंदर घुस गये, सुजीत मलिक, राज पासी एवं आकाश गुप्ता उसके छोटे भाई देवेन्द्र को मारने लगे तो उसकी बेटी साक्षी, श्रद्धा एवं लडका प्रशांत बीच बचाव करने लगे तो आकाश व उसके साथी उन तीनो के साथ भी मारपीट करने लगे, चिल्लाने पर पॉचों यह कहते हुये कि आज तो बच गये हो, दुबारा जान से खत्म कर देंगे , घर सामने की स्कूटी को पटक दिया एंव डण्डा मारकर स्कूटी को छतिग्रस्त करते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294,323,452,427,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
जबलपुर। कोतवाली पुलिस में अमित साहू उम्र 28 वर्ष करोंदा नाला खैरी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दूध बेचने का काम करता है वह बीती रात बाइक एमपी 20 एमटी 7884 सीडी डीलक्स से दूध लेकर गढा फाटक आया था, दूध बेचते हुये मोटर सायकिल से दमोहनाका होते हुये घर जा रहा था रात लगभग 8 बजे हरदौल मंदिर के पास एक सफेद रंग की कार का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी मोटर सायकिल में टक्कर मार दिया जिससे वह गिर गया, टक्कर लगने से दोनेा पैरो मे चोटे आ गयी। रिपोर्ट पर धारा 279,337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इसी तरह से बीती रात गोसलपुर पुलिस में सडक दुर्घटना में घायल राकेश काछी उम्र 26 वर्ष निवासी तलाड को उपचार हेतु गोसलपुर अस्पताल लाये जाने की सूचना पर अस्पताल पहुची पुलिस को राकेश काछी ने बताया कि वह अपने जीजा के गॉव बेला जा रहा था शाम 7-30 बजे टिकरिया हाई स्कूल की ओर से हाईवा एमपी 20 एचबी 1772 के चालक ने तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मार दी जिससे उसे सिर, हाथ पैर मे चोटे आ गयी। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply