अर्शी खान की पार्टी को शिल्पा शिंदे नें कियाअवॉइड , हिना खान थी वजह ?

मुंबई। बिग बॉस 11 खत्म हुए एक सप्ताह ही गुजरे हैं लेकिन लगता है कि इस सीजन के घरवाले एक-दूसरे को काफी मिस कर रहे हैं। कुछ प्यारी यादों को तरोताजा करने के लिए कंटेस्टेंट अर्शी खान ने एक हाउस पार्टी रखी जहां सभी कंटेस्टेंट मौजूद थे। इस पार्टी में विकास गुप्ता, ज्योति कुमारी, मेहजाबी सिद्दीकी, सपना चौधरी, आकाश ददलानी से लेकर प्रियंका शर्मा तक मौजूद थी।
इन कंटेस्टेंट्स के फैन पेज पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर हुए हैं जिसमें सभी अर्शी के घर पर पार्टी का मजा ले रहे हैं।
लेकिन हैरानी की बात ये हैं कि इस पार्टी में हिना खान और शिल्पा शिंदे शामिल नहीं हुई। हिना खान तो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल, रोहन मेहरा और सांची सिंह के साथ सेलिब्रेशन में बिजी थी। इस पार्टी से लव, पुनीष भी गायब थे।
माना जा रहा है कि हिना खान और शिल्पा शिंदे एक-दूसरे को अवॉइड करना चाहती थी इसलिए पार्टी में नहीं आई।
एक वीडियो में सिंगर-रैपर आकाश ददलानी, प्रियंका, मेहजाबी और अर्शी ट्रोल्स के बारे में चर्चा कर रहे थे।








